BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: गर्मी का असर :-अयोध्या में रामलला के राग और भोग में बदलाव, पहनाए जा रहे है सूती वस्त्र.....

अयोध्या (यूपी ) ।देश में भीषण गर्मी से लोग हाल - बेहाल हैं नौतपा के दिनों में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अयोध्या के रामलीला के दिनचर्या के साथ उनके भोग आरती और वास्त्रो भी बदलाव किया गया है उत्तर भारत में इस वक्त तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है ऐसे में अयोध्या में रामनगरी के मंदिर में विराजमान भगवान राम लाला के राग - भोग में बदलाव कर दिया गया है। अब भोग में दही और फलो का जूस..... अयोध्या के रामलाल को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है भोग में लस्सी, दही, रबड़ी, जूस और मौसमी का फल या फल का जूस शामिल है ।अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलाल को ठंडी और गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है फिलहाल गर्मी की वजह से राम लाल को केवल शीतल पदार्थ का भोग लगाया जा रहा है। बदला आरती का तरीका..... भीषण गर्मी की वजह से अयोध्या के राम मंदिर में रामलाल की आरती करने का तरीका बदला गया है पहले सुबह रामलाल की केवल दीपों से आरती होती थी लेकिन अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है साथ ही मंदिर के गर्भ गृह में कुलर और एसी का इंतजाम किया गया है, इसके साथ ही रामलला को केवल सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे है। पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में प्रभु श्रीराम बालक स्वरूप में विराजमान है उनकी सेवा व देखभाल पुजारी का परम कर्तव्य होता है अत: अयोध्या में भीषण गर्मी के चलते बालक श्रीराम को गर्मी से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गये है और उनके भोग के साथ वस्त्रों में भी बदलाव किए गये है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें