BREAKING NEWS

सामाजिक अंकेक्षण के साथ हुआ न्योता भोज का आयोजन...

कर्मवीर शिक्षक अलंकरण सम्मान शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं..

कटाई से ग्रामीण हुए आक्रोशित की गई थाने में शिकायत...

प्रदेश साहू समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दी बधाई, मंदिर दर्शन के लिए दिया न्यौता...

"रक्तदान - महादान" के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन...

Advertisment

राजिम (गरियाबंद) ।शिक्षक महेंद्र पंत को मिला राज्य स्तरीय : कर्मवीर शिक्षक अलंकरण सम्मान शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं..

Deekay Thakur

Tue, Sep 9, 2025

शिक्षक महेन्द्र पंत को मिला राज्य स्तरीय कर्मवीर राजिम (गरियाबंद )। राज्य स्तरीय संस्था प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संगठन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के शिक्षक महेन्द्र पंत को राज्य स्तरीय कर्मवीर शिक्षक अलंकरण सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था द्वारा राज्य भर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान के प्रचार प्रसार, जन सेवा, प्रकृति संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। जिसके तहत राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन प्रथम अरोरा फाउंडेशन कुरुद मे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हित नारायण टंडन सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष संत गुरूघासीदास शा.स्ना.महा. कुरूद थे। अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ तथा विशेष अतिथि के रूप पद्मश्री अजय मण्डावी बस्तर, नीरज वर्मा जी, इसरो साइंस एक्टिविस्ट महाराष्ट्र, कालिदास नाकाई यंग कलाम साइंस सेंटर नागपुर, रश्मि वर्मा आर. के. साइंस सेंटर गोंदिया महाराष्ट्र, एवं नितिन कुमार पटेल, अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन भोपाल, संध्या कुशला, विज्ञान संचारिका बस्तर छ.ग., संजीव कुमार सुर्यवंशी, राज्य प्रमुख नवाचारी गतिविधि समूह छत्तीसगढ़ उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह में प्रदेश भर के उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके विशेष कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों का दूध से पद प्रक्षालन कर उनका तिलक सम्मान किया ततपश्चात सभी शिक्षकों का महाआरती कर उनका अभिनंदन किए। इसी क्रम में बच्चों के उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं आकषर्क भौतिक परिवेश निर्माण के लिए शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के शिक्षक महेन्द्र पंत को प्रतिक चिन्ह, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षक महेन्द्र पंत के द्वारा अपने विद्यालय में नव अन्वेषण, नवाचार, खेल खेल में शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, माता उन्मुखीकरण, डिजिटल स्मार्ट क्लास, प्रिंट रिच वातावरण, उत्कृष्ठ परिवेश, साहित्य एवं समाजोन्मुखी विशिष्ट कार्यों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। साहित्य लेखन के द्वारा शिक्षा के मह्त्व, नारी जागरण, नशा उन्मूलन, समाजिक समरसता पर काव्य लेखन का कार्य भी करते है तथा विगत एक दशक से राजिम कुंभ में मंच संचालक के रूप में भी अपनी सेवा देते है। इन्हीं कार्यो के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया है। इसके पूर्व भी शिक्षक महेन्द्र पंत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, विद्यालय तथा संकुल के शिक्षकों सहित अभिषेक शुक्ला, समिक्षा गायकवाड़, भुनेश्वर मरकाम, लखन साहू, कुमार मण्डावी, स्काउट गाइड जिला सचिव रोमन लाल साहू, राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, पूरन लाल साहू प्र.प्राचार्य, शिक्षक थानू राम निषाद , सरपंच संघ अध्यक्ष हरिश साहू, जनपद सभापति राधेश्याम साहू, सरपंच रामकली रामानंद ध्रुव, नीलम धनकर, नंदेश्वर ठाकुर, प्रमोद गोस्वामी, शिक्षकगण, शाला परिवार तथा मित्रों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें