BREAKING NEWS

मनायी गई पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती..

रहेंगे प्रदेश के तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार, संभागीय मुख्यालयों में सीएम, कमिश्नर व कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन...

प्रतीक, मंत्री गजेंद्र यादव ने विधि-विधान से गौ पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना...

विधायक बताये राजिम कब बनेगा जिला..? पूर्व स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं

से छात्र - छात्राएं एवं युवा देंगे मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान ~~!

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

जनपद पूर्व माध्यमिक शाला बीजापुर में : मनायी गई पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती..

Deekay Thakur

Sat, Nov 14, 2026

बीजापुर (छत्तीसगढ़)/देवेन्द्र साहू। जनपद माध्यमिक शाला बीजापुर में आज दिनांक 14.11. 2026 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया । बाल दिवस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा । सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर छात्र -छात्राओं एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं द्वारा द्वीप प्रचलित कर पूजा अर्चना की गई । संस्था के छात्र विनोद तेलम आमना खातून प्रियंका साहू आदि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला । संस्था के शिक्षक कैलाश रामटेके द्वारा विस्तार पूर्वक उनकी जीवनी के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया कि आज ही के दिन उनका जन्म इलाहाबाद वर्तमान प्रयागराज में सन 1889 में हुआ था । वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने । वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे उनकी मनसा से बच्चों को अवगत कराया गया कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता है । नेहरू जी का मानना था कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं । कार्यक्रम में संस्था के प्रधान अध्यापक आर आर खान, रजनी लता सिंह, सुरेश नरेटी, धनीराम साहु, मेरी के जी, अलसिफा परवीन,दीपिका मरकाम आदि कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन स्कूल के छात्र हुसैन खान द्वारा किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें