BREAKING NEWS

राजिम ब्लॉक के कांग्रेस जनों ने रूपेश साहू के नेतृत्व में दी दमदार उपस्थिति...

ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार ~ खडखडिया और जुएं से गांव का माहौल बिगड़ने की आशंका...!

छीननें पर तुली सरकार....? लक्ष्मी साहू

श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने ली मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण की शपथ ~~

संगीता कला अकादमी की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान ~ आदिश्री ने हासिल किया " नंदी पुरस्कार "

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली में फिंगेश्वर : राजिम ब्लॉक के कांग्रेस जनों ने रूपेश साहू के नेतृत्व में दी दमदार उपस्थिति...

Deekay Thakur

Mon, Nov 2, 2026

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में ब्लॉक कांग्रेस फिंगेश्वर–राजिम की दमदार उपस्थिति, रूपेश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार~~~

फिंगेश्वर/राजिम(गरियाबंद)/ देवेन्द्र साहू । 2 नवंबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी के निर्देशानुसार 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विशाल जनसभा एवं महारैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम के संघर्षशील एवं सक्रिय अध्यक्ष रूपेश साहू अपने कांग्रेसजनों की टीम के साथ शामिल हुए। इस विशाल जनसभा में देशभर से पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। महारैली के माध्यम से कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं जनता के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

साहू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। वोट की ताकत से ही सरकारें बनती और बदलती हैं। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान की विश्वसनीयता से जुड़ा विषय है। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए संकल्पित है। दिल्ली की इस ऐतिहासिक महारैली में फिंगेश्वर–राजिम के कांग्रेसजनों की सहभागिता संगठन की एकजुटता, सक्रियता और संघर्षशील भावना का परिचायक है। कांग्रेस का संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, आम जनता के अधिकारों और देश के भविष्य की रक्षा के लिए है। जब तक जनता के वोट की गरिमा सुरक्षित नहीं होगी, तब तक कांग्रेस की आवाज और संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें