BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

नवापारा राजिम। ग्राम पंचायत तर्री में शीतला मंदिर के समीप वटवृक्ष की : कटाई से ग्रामीण हुए आक्रोशित की गई थाने में शिकायत...

Deekay Thakur

Sun, Sep 7, 2025

नवापारा राजिम। समीपस्थ ग्राम पंचायत तर्री में शीतला मंदिर के पास सड़क किनारे स्थित एक जीवित वट वृक्ष (बरगद) को ग्राम पंचायत तर्री की सरपंच एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा कटवाए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि पेड़ को काटकर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एलपी 7120 से ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, जब ग्राम पंचायत के पंचों ने इस अवैध कार्यवाही का विरोध किया तो लदी हुई गाड़ी को सरपंच पति द्वारा भगा कर ले जाया गया और सरपंच का बचाव किया गया। इस दौरान उपसरपंच विवेक शर्मा ने कार्य को रोकने की बात कही तो उन्हें गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। उक्त घटनाक्रम को ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने देखा और सुना।

ग्रामीणों का कहना है कि वट वृक्ष भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। यह पेड़ न केवल छाया और ऑक्सीजन प्रदान करता है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे पवित्र वृक्ष को कटवाना न केवल पर्यावरण के खिलाफ है बल्कि आस्था पर भी चोट है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाएँ और बढ़ सकती हैं।

इस पूरे मामले को लेकर आक्रोशित समस्त पंचगण, ग्रामवासी एवं उपसरपंच विवेक शर्मा ने स्थानीय पुलिस थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे, ताकि पुनः इस प्रकार की जनभावनाओं और धार्मिक आस्थाओं के प्रतिकुल कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें