कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल का बकली में हुआ : भव्य और आत्मीय स्वागत..मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासी हुए गदगद..मांगो पर त्वरित पहल का मिला आश्वासन..…!
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का बकली में भव्य स्वागत, ग्राम विकास की मांगों पर मिला आश्वासन...!

राजिम(गरियाबंद)/ देवेंद्र साहू । ग्राम पंचायत बकली में आज गरियाबंद जिला प्रभारी एवं खाद्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन दयालदास बघेल जी के आगमन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश भारती के नेतृत्व में सतनामी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा मंत्री जी का आत्मीय - भव्य स्वागत कर शाल श्रीफल भेंटकर सम्बमानित किया। मंत्री बघेल ने जैतखाम में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं समाज प्रमुखों ने ग्राम पंचायत बकली की विभिन्न मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर मंत्री जी को आवेदन सौंपा। प्रमुख मांगों में सतनामी पारा महेंद्र मिरी घर से शीतला तालाब मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण हेतु लगभग 20 लाख रुपये, बाबा गुरु घासी मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 10 लाख रुपये तथा रोड साइड पार्क एवं ओपन जिम निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की मांग शामिल रही। मंत्री जी ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं समाज की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक रोहित साहू जी एवं पूर्व सांसद चंदू लाल साहू जी की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आनंद मतवाले, तहसील परिक्षेत्र सतनामी के पूर्व सचिव भागचंद चतुर्वेदी जी, विजय भारती जी, प्रीतम बंजारे जी, शिक्षक घनश्याम दिवाकर सर, हरिचंद मिरी , लेखकचंद मनोत्रा जी, जीतराम मिरी जी, टिकेश आदिल जी, सवल मिरी जी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष इंदरमन तारक जी, अमित मिरी जी, पूनम बंजारे जी, सहदेव बंजारे जी, रोशन ढहेरिया जी, थनेश्वर बंजारे जी, नागेन निषाद जी, खिलेश शर्मा जी, देव प्रसाद बघेल जी, जगदीश हिरवानी जी, कामता साहू जी, नाथूराम आदिल जी, रामकुमार मिरी जी सहित महिला समूह, युवा समूह, सतनामी समाज एवं ग्राम पंचायत बकली के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह एवं समाज की एकजुटता देखने योग्य रही। ग्राम विकास, सामाजिक समरसता एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन