BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

मजबूत बूथ से ही संगठन मजबूत होगा : मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

Deekay Thakur

Tue, Oct 6, 2026

बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, 2028 की तैयारी अभी से शुरू करें कार्यकर्ता – रूपेश साहू

फिंगेश्वर/राजिम,/ देवेन्द्र साहू । 06 अक्टूबर 2026। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम की पांचवीं मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत फिंगेश्वर नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री कृष्ण कुमार सिंह ठाकुर जी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई। कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल, फिंगेश्वर ब्लॉक प्रभारी रमेश शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। इसलिए आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस रूप से काम करना होगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित बैठक और जनता से सीधा संवाद संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाला संगठन नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में लगातार खड़ा रहने वाला संगठन है। मंडल एवं सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें और गांव-गांव तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करें। साहू ने कहा कि आने वाला समय संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का है। बूथ जीते बिना कोई भी राजनीतिक लड़ाई मजबूत तरीके से नहीं लड़ी जा सकती, इसलिए हर कार्यकर्ता अपने बूथ को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम करे। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर की गतिविधियों एवं 2028 विधानसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने पर विशेष जोर दिया गया। उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष, एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें