युकां चुनाव से जुड़े 14 लाख से अधिक जेन - जी : भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू
युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख से अधिक जेन-जी की भागीदारी से भाजपा में खलबली-रूपेश साहू
फिंगेश्वर/राजिम(छत्तीसगढ़) /देवेन्द्र साहू।। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस के चुनाव में 14 लाख से अधिक जेन- जी युवाओं की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया है की प्रदेश का युवा लोकतांत्रिक राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है युवाओं की इतनी भागीदारी बढ़ने से भाजपा नेताओं में बेचैनी साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि भाजपा नेता युवा कांग्रेस के चुनाव पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक घबराहट छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को युवा कांग्रेस का चिंता छोड़कर उन सवालों का जवाब देना चाहिए जिनका जवाब प्रदेश के युवा उनसे मांग रहा है। मोदी सरकार के हर साल 2 करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ? राज्य में एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा कहां है?57हजार भर्ती की स्थिति क्या है। युवाओं के स्वरोजगार के लिए लोन की गारंटी का लाभ कितने युवाओं को मिला? पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं सामने आने वाली कथित अनीयमिताओं पर सरकार ने क्या ठोस कार्रवाई की? युवाओं के भविष्य से जुड़े इन सवालों के जवाब देने के बजाय भाजपा नेता कांग्रेस और युवा कांग्रेस पर बयान बाजी कर रहे हैं यह साफ संकेत हैं कि सरकार के पास युवाओं के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं है। साहू ने कहा की युवा कांग्रेस का चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का प्रयास किया गया है कुछ स्थानों से शिकायत प्राप्त हुई है और निर्वाचन प्रभारी ने उन्हें संज्ञान में लिया है शिकायतों की जांच होगी और यदि कोई अनियमितता प्रमाणित होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी यही लोकतांत्रिक प्रक्रिया है शिकायत को दबाना नहीं उसकी जांच करना और तथ्य सामने आने पर कार्यवाही करना। साहू ने कहा कि जो बीजेपी वोट चोरी एवं चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे गंभीर सवालों पर स्पष्ट जवाब देने के बजाय बचाव के राजनीति करती है उसे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पर ज्ञान बांटने से पहले अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए भाजपा कांग्रेस को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने से पहले अपने संगठन के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया नियुक्तियों और आंतरिक लोकतंत्र को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब दें कांग्रेस में किसी चुनाव को लेकर शिकायत आती है तो जांच की प्रक्रिया अपनाई जाती है भाजपा बताएं कि क्या उसके संगठन में भी असहमति और सवाल उठाने वाले कार्यकर्ताओं को समान लोकतांत्रिक अवसर मिलता है? भाजपा का असली परेशानी युवा कांग्रेस का चुनाव नहीं बल्कि युवाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और 14 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी ने भाजपा को या संदेश दे दिया है की नई पीढ़ी अब केवल जुमला भाषण नहीं सुनना चाहती वह रोजगार गुणवत्तापूर्ण,शिक्षा,पारदर्शी भर्ती और अपने भविष्य की गारंटी चाहती है।जो देने में भाजपा असफल हो गई है।
विज्ञापन