BREAKING NEWS

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

छैलडोंगरी प्रथम देव दशहरा में शामिल हुए गुरुदेव डॉ आनंद मतवाले : गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

Deekay Thakur

Tue, Oct 6, 2026

छैलडोंगरी प्रथम देव दशहरा में शामिल हुए पूज्यपाद गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले

गरियाबंद(छत्तीसगढ़) /देवेन्द्र साहू। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक छैलडोंगरी देव दशहरा के अवसर पर आज शांति धाम साधक कल्याण समिति एवं गुरुसत्ता आध्यात्मिक केंद्र, तरीघाट के संचालक पूज्यपाद गुरुदेव डॉ.आनंद मतवाले आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर गुरुदेव ने देवी-देवताओं की श्रद्धापूर्वक आध्यात्मिक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। छैलडोंगरी देव दशहरा मैनपुर अंचल की समृद्ध लोकपरंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।

गुरुदेव डॉ. मतवाले के आयोजन में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं वंदन किया गया। पारंपरिक धार्मिक वातावरण में समिति के सदस्यों ने गुरुदेव का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देव दशहरा के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें