BREAKING NEWS

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

आवास सर्वे में कथित फर्जी हस्ताक्षर कर पात्र हितग्राही का नाम काटने : का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

Deekay Thakur

Tue, Oct 6, 2026

***आवास सर्वे में कथित फर्जी हस्ताक्षर कर पात्र हितग्राही का नाम काटने का आरोप, एक सप्ताह में जांच नहीं हुई तो होगा जनपद घेराव – रूपेश साहू**..

फिंगेश्वर/राजिम, देवेन्द्र साहू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम ने ग्राम पंचायत चरभट्ठी (देवगांव) में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 की सर्वे सूची से पात्र हितग्राही का नाम हटाए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत चरभट्ठी (देवगांव) के सचिव ईश्वरी साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2.0 की सर्वे/सूची संबंधी प्रक्रिया में ग्राम पंचायत सरपंच की जानकारी एवं सहमति के बिना उनके हस्ताक्षर का कथित रूप से उपयोग किया गया। वहीं, सर्वे सूची में पात्र हितग्राही का नाम दर्ज होने के बावजूद सरपंच के कथित फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से उसका नाम हटाए जाने की शिकायत सामने आई है। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के सिर पर पक्की छत देने की योजना है, किसी पात्र गरीब का हक कागजों की कथित हेराफेरी से छीना जाना बेहद गंभीर मामला है। यदि जांच में फर्जी हस्ताक्षर अथवा नियम विरुद्ध तरीके से हितग्राही का नाम हटाना प्रमाणित होता है, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित सर्वे सूची, दस्तावेजों एवं हस्ताक्षरों का तत्काल सत्यापन कराया जाए, हितग्राही का नाम किस आधार पर हटाया गया इसकी जांच की जाए तथा पात्र पाए जाने पर हितग्राही का नाम नियमानुसार पुनः शामिल कर उसे आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद घेराव....

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में यदि निष्पक्ष जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई और गरीब हितग्राही को न्याय नहीं मिला, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन एवं लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब के आवास के अधिकार से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी गरीब हितग्राहियों के हक और न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक मजबूती से लड़ेगी। उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष सैकड़ो के संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें