BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम /फिंगेश्वर (छत्तीसगढ़) /देवेन्द्र साहू। : पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

Deekay Thakur

Sun, Oct 4, 2026

5 सालों में 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था, तीन साल में पांच हजार भी भर्ती नहीं –सुंदर साहू

फिंगेश्वर-राजिम/ देवेन्द्र साहू /04 अक्टूबर 2026 पूर्व सरपंच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुंदर साहू ने कहा कि 5 सालों में 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था, तीन साल में पांच हजार भी भर्ती नहीं। भाजपा को सरकार में आए पौने तीन साल हो गया है जब भाजपा सरकार में आई है युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकलना बंद हो गई। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली है सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है। भाजपा सरकार से सवाल किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या हुआ? भाजपा ने चुनाव के समय “मोदी की गारंटी” में वादा किया था। अब 5 साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने सरकार को प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बताना चाहिए कि उस गारंटी की नौकरी कब मिलेगी? भाजपा को सत्ता में आए ढाई साल बीत चुका है, प्रदेश में सरकारी विभागों के एक लाख से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति शिक्षा विभाग की है। प्रदेश में लगभग 53 हजार शिक्षक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और दूसरी ओर लाखों शिक्षित बेरोजगार युवा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस का सवाल है कि जब पद खाली हैं, तो सरकार नियमित भर्ती क्यों नहीं कर रही? उच्च शिक्षा विभाग में भी लगभग 3 हजार पद रिक्त हैं। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक पदों की कमी के बावजूद भर्ती प्रक्रिया को गति नहीं दी जा रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और योग्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बंद हैं। प्रदेश में वर्षों से संविदा और अनियमित व्यवस्था में काम कर रहे हजारों कर्मचारी नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने कर्मचारियों और युवाओं से अनेक वादे किए थे। अब सरकार स्पष्ट करे संविदा कर्मचारियों को नियमित कब किया जाएगा? क्या सरकार ने नियमितीकरण की कोई समय सीमा तय की है? यदि तय की है तो सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही? साहू ने आगे कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार से मांग करती है कि एक लाख सरकारी नौकरी की “मोदी की गारंटी” की स्पष्ट समय सीमा घोषित करे, विभागवार रिक्त पदों का विवरण जारी करे और सभी योग्य पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें