छत्तीसगढ़ को मिले सात नये डिप्टी कलेक्टर : शासन ने जारी किया आदेश @ देखे किसे कहाँ मिली पहली पोस्टिंग....?
नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। Chaturpost): छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने राज्य सेवा परीक्षा-2024 के सफल उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य शासन की तरफ से डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर चयनित 7 उम्मीदवारों की आधिकारिक नियुक्ति और पदस्थापना सूची (Posting List) जारी कर दी गई है।
सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग की मुहर के बाद, इन नवनियुक्त अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (Pay Matrix Level-12) पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है ।

विज्ञापन