गरियाबंद।उधर सुशासन तिहार तो इधर पीने के पानी के लिए हाहाकार : गुस्साए महिलाओं ने गुंडी-बाल्टी ले NH 130 पर बैठ किया चक्का जाम...!
गरियाबंद(छत्तीसगढ़).....जिले के राजिम विधानसभा के आश्रित ग्राम पोड में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। सूचना मिलने पर पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने तथा जाम समाप्त करवाने के मान मनौव्वल करते रही। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा चक्का जाम समाप्त नहीं करवाया जा सका तो सड़क के दोनों ओर गाडियों की लंबी जाम लग जाएगी ऐसे मे आग बरसते भीषण गर्मी में यात्रियो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है ।
विज्ञापन