BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

जन आवाज का असर :-चक्काजाम की चेतावनी के बाद प्रशासन पहुंचा : अवैध रेत उत्खनन और प्रदूषण प्रभावित गांव,समस्याओं के निराकरण के लिए अफसरों ने दिया आश्वासन...

Deekay Thakur

Fri, May 22, 2026

📰 जनआवाज़ का असर : चक्काजाम की चेतावनी के बाद प्रशासन पहुंचा गांव, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

फिंगेश्वर(गरियाबंद) । देवेन्द्र साहू । क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकली, पितईबंद एवं रावड़ में अवैध रेत उत्खनन, पेयजल संकट, चखना सेंटर से यातायात बाधा एवं महावीर राइस मिल से फैल रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था। जनपद सदस्य पूजा मुकेश भारती के नेतृत्व में 23 मई को पितईबंद मुख्य मार्ग में प्रस्तावित चक्काजाम आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। 22 मई को स्वयं अनुविभागीय अधिकारी (SDM) राजिम श्री विशाल महाराणा, राजिम तहसीलदार एवं थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ग्राम पंचायत बकली पहुंचे, जहां ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधी चर्चा कर समस्याएं सुनी गईं तथा तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया गया। प्रशासन द्वारा पितईबंद रेत घाट में तत्काल कार्यवाही करते हुए स्पष्ट कहा गया कि बकली, पितईबंद एवं रावड़ क्षेत्र में कहीं भी अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा। वहीं होटलपारा बकली में पेयजल संकट को गंभीरता से लेते हुए PHE विभाग को तत्काल बोर खनन के निर्देश दिए गए तथा पंचायत को भी गांव की पानी समस्या शीघ्र दूर करने कहा गया। इसके अलावा पितईबंद मुख्य मार्ग स्थित दारू भट्टी मोड़ के चखना सेंटर पर भी प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए संचालकों को यातायात बाधित नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी। महावीर राइस मिल से फैल रहे डस्ट प्रदूषण के स्थायी समाधान का भी प्रशासन ने भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मुख्य रूप से जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश भारती, सरपंच प्रतिनिधि हीराधर साहू, हसमन भारती, सोनू मीरी, गुलशन जांगड़े, पूनम बंजारे, सूरज सतनामी, सूरज साहू, पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि यदि समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर अध्यक्ष रूपेश साहू सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें