BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा : सरकार के सुशासन के खोखले दावों पर करारा तमाचा: _ टिकेश साहू

Deekay Thakur

Fri, May 22, 2026

अंतागढ़ ब्लॉक के सभी सरपंचों का सामूहिक_इस्तीफा सरकार के सुशासन के दावे पर करारा तमाचा - टिकेश साहू

फिंगेश्वर(गरियाबंद) देवेन्द्र साहू । बस्तर संभाग के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे को सरकार के द्वारा किये जा रहे सुशासन के दावे पर करारा तमाचा बताते हुए जिला कांग्रेस सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू ने कहा है कि भाजपा सरकार केवल झूठ और जुमलों की सरकार है, सत्ता के विकेंद्रीकरण से भाजपा को कितनी हिकारत है वह स्थानीय निकायों की दुर्दशा, बदहाली और वर्तमान दयनीय स्थिति से प्रमाणित है। स्थानीय जनप्रतिधियों का स्पष्ट तौर पर आरोप है कि विकास कार्यों के लिए लंबे समय से फंड जारी नहीं किया जा रहा है, अति आवश्यक, जरूरी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम ढप्प पड़े है। सड़क, नाली, बिजली, पानी, भवनों का रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। साहू ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में स्थानीय निकायों के अधिकार छीने जा रहे हैं। जानबूझकर बजट और फंड रोका जा रहा है, पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के पास संसाधनों की कमी के कारण कोई जवाब नहीं बचा है, भाजपा सरकार की दुर्भावना के चलते ही पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। भाजपा की सरकार पंचायती राज व्यवस्था को बर्बाद कर रही है। साहू ने आगे कहा है कि वर्तमान दौर में भाजपा अधिनायकवाद पर उतर आई है, स्थानीय जनप्रतिधियों और स्थानीय निकायों के अधिकार बाईपास करके ठेके पर सरकार चलाई जा रही है। ग्राम सभा और पंचायतों को अधिकारियों के माध्यम से रिमोट से संचालित किया जा रहा है, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्रियान्वयन एजेंसी, ग्राम पंचायतों को भाजपा की सरकार पाई-पाई के लिए तरसा रही है, केवल प्रदेश के संसाधनों को लूटने और अपने पूंजीपति मित्रों को लुटाने के लिए ही ग्राम सभा के और ग्राम पंचायत की सुध इस सरकार को आती है, कही पर दबाव पूर्वक, तो कहीं फर्जी प्रस्ताव से अधिकार कुचले जा रहे हैं और जब देने की बारी आती है तो केवल धोखा? भाजपा के कुशासन में पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायतों का लगभग यही हाल है, सरकार पंचायतों को विकास के लिए आवश्यक बजट और फंड उपलब्ध कराए अन्यथा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें