पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने ग्राम पंचायत जेंजरा में : किया महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा का अनावरण ~ जनप्रतिनिधि रहे मौजूद.....
Deekay Thakur
Fri, Aug 7, 2026
पूर्व पंचायत मंत्री श्री अमितेश शुक्ल जी ने ग्राम पंचायत जेंजरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

फिंगेश्वर ( गरियाबंद)/देवेन्द्र साहू। आज ग्राम पंचायत जेंजरा के गांधी चौक परिसर में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।इस गरिमामई समारोह के बीच श्री शुक्ल ने सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य,अहिंसा और शांति के संदेश को रेखांकित किया गया।समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा का अनावरण किया और देश के निर्माण में गांधी जी के योगदान को याद कर अपने संबोधन में शुक्ल ने कहा,"महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। सत्य का मार्ग कठिन है, लेकिन यह हमेशा विजयी होता है।"आप जो बदलाव दुनिया में देखना चाहते हैं, वह पहले अपने आप में लाएं।"आपके विचार ही आपके शब्द और कार्य बनते हैं,जो आगे चलकर आपकी नियति तय करते हैं,पाप से घृणा करो,पापी से प्रेम करो। प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।

"कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू भी विशेष अतिथि रूप से उपस्थित रहे। और उन्होंने कहां देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे थे जिन्होंने 30 जनवरी को महात्मा गांधी को गोली मारकर हत्या किया इसी प्रकार आज से 8 महीना पूर्व नाथूराम के विचारधारक भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा मूर्ति को खंडित किया गया परंतु हम लोगों द्वारा हिंसा के मार्ग को अपनापनाकर पुणे में मूर्ति निर्माण कराया गया जिसका आज अनावरण हुआ साथ ही साथ श्री साहू ने युवाओं एवं उपस्थित जनों से गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से रूपेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेस्वर रामगुलाल साहू ज़िला अध्यक्ष आई टी सेल टिकेश साहू ज़िला सोशल सह मिडिया प्रभारी चेतन सिन्हा, महामंत्री तेजेश यदु, महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह, जिला महामंत्री कमल यदु,जनपद सदस्य हीरामणी साहू,सरपंच बोधन राम साहू, उपसरपंच प्रमोद कुमार साहू,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष देवनारायण साहू, जिला महामंत्री सुनिल तिवारी, गेंद लाल यादव, योगेश्वरी साहू, दुर्गा प्रसाद सिन्हा, बेदराम साहू, राजेश साहू, रोहित साहू विश्वजीत ठाकुर योगेश्वरी साहू, गोविंद कहार, राजिम, रामूराम तारक, देवनारायण साहू, टिकम तारक डा राजेंद्र साहू, देवगांव शेखर साहू, भोज राम तारक, दीपक कुमार आंडे, मोती राम साहू, किसुन (कौन्दकेरा) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन