BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)/देवेंद्र साहू।शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटा : जिला साहू समाज गरियाबंद, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल...

Deekay Thakur

Sat, May 2, 2026

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुटा साहू समाज

उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)/ देवेंद्र साहू । जिला साहू संघ गरियाबंद के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों सहित पूरे कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह 3 मई को साहू छात्रावास भवन में जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में आयोजन किया जाना है। इस आयोजन को लेकर साहू समाज में उत्साह का माहौल है,वही जिला साहू संघ के पदाधिकारी तैयारी में जोर-जोर से जुटे हुए हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू करेंगे, प्रमुख अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साव पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू,की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू,पूर्व प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला साहू संघ गरियाबंद के समस्त पदाधिकारीयों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी कार्यक्रम कार्यक्रम के माध्यम से समाज संगठन को और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने तथा भावी योजनाओं की दिशा तय करने पर चर्चा की जाएगी।इस आयोजन में गरियाबंद जिला के समस्त तहसील साहू संघ,समस्त परिक्षेत्र साहू संघ,समस्त नगर साहू, एवं ग्रामीण साहू समाज से जिला मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने इस आयोजन को सफल बनाने समस्त समाजिक जनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपिल की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें