राजिम (गरियाबंद)।सामाजिक योगदान और राजिम मेले में भोग भंडारा के : अविस्मरणीय आयोजन के लिए सम्मानित किए गये लाला साहू...
Deekay Thakur
Mon, Jun 29, 2026
राजिम (गरियाबंद)।विगत 5 वर्षों से पावन राजिम कुंभ मेला के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ सर्व समाज के सहयोग से माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक लगातार 15 दिनों तक राजिम भक्तिन माता के नाम से विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया जाता रहा है। इस सेवा कार्य के अंतर्गत प्रतिवर्ष कुंभ मेला में पधारे लाखों श्रद्धालु भक्तों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं भरपेट भोजन श्रद्धा एवं सेवा-भाव के साथ निरंतर प्रदान किया गया है।इस निस्वार्थ सेवा कार्य के लिए तैलिक समाज एसोसिएशन रायपुर द्वारा वृंदावन हॉल, में राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष समाजसेवी लाला साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजनों, सहयोगियों, सेवाभावी साथियों एवं सर्व समाज के प्रति हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए साहूने कहा आने वाले समय में भी सामाजिक समरसता,सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ साहू समाज सहित सर्व समाज के विकास एवं उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य करता रहूँगा। भगवान श्री राजिमलोचन जी,राजिम भक्तिन माता की कृपा से यह विशाल भोग भंडारा सेवा कार्य आगामी वर्षों में और भी व्यापक, संगठित एवं भव्य रूप में निरंतर जारी रहे।

विज्ञापन