BREAKING NEWS

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

कुएं में गिरा **तेंदुआ** : पाइप के सहारे करते रहा जान बचाने के लिए **जद्दोजहद**....

Deekay Thakur

Fri, May 8, 2026

बालोद (छत्तीसगढ़)/ देवेन्द्र साहू । जिले में पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया। तेंदुआ करीब 6 घंटे से कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा का है। ग्रामीण गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब कुएं का मालिक पानी निकालने पहुंचा, तब उसने कुएं के अंदर तेंदुए को देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे हुए है । ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पानी में भीगने और लंबे समय तक संघर्ष करने के कारण काफी थक चुका है। वह कुएं के भीतर लगे मोटर पाइप को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाले हुए है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है। तेंदुआ की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें