BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

ऑनलाइन पंजीयन से 7‌ दिनों में मिलेगा नया कनेक्शन : घर के आसपास खंभा होना आवश्यक, मोर बिजली एप CSC या वेबसाइट पर करे आवेदन...

Deekay Thakur

Tue, May 5, 2026

ऑनलाइन पंजीयन से 7 दिन में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन: 'मोर बिजली' ऐप, CSC या वेबसाइट पर करें आवेदन, घर के आसपास खंभा होना जरूरी

**बिलासपुर (छत्तीसगढ़)**

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी के कार्यपालक निदेशक ईडी अम्बस्थ ने बताया कि, उपभोक्ता अब 'मोर बिजली' ऐप, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तर जाने की समस्या से निजात दिलाना है। ईडी अम्बस्थ के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन के 7 दिनों के भीतर नया बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह समय सीमा 15 दिन निर्धारित की गई है। हालांकि, इसके लिए यह आवश्यक होगा कि आवेदक के घर के आसपास बिजली का खंभा मौजूद हो।

आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 1 अप्रैल से नए बिजली कनेक्शनों की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत सभी ऑनलाइन आवेदनों पर विद्युत कंपनी द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन आवेदकों के लिए जो ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वितरण केंद्र, जोन या उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां के जिम्मेदार कार्यालय कर्मचारी, जैसे कनिष्ठ अभियंता या सहायक अभियंता, आवेदक के भौतिक आवेदन को कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम में ऑनलाइन पंजीकृत करेंगे। आवेदन आवेदक के मोबाइल नंबर से ही पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें