BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: गरियाबंद जिले के लगभग दो सौ गांवों में आंधी - तूफान और बारिश के चलते 5 घंटे तक ब्लेक आउट की स्थिति - रात 9 बजे पुनः शुरू हो पायी विद्युत आपूर्ति...

Admin

Fri, May 24, 2024
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ।गरियाबंद जिले के इंदागांव इलाके में आज दोपहर करीब ढाई बजे जोरदार बारिश हुई दो घंटे तक चली तेज हवा -अंधड ने जोरदार तबाही मचाई कई लोगों के मकान के कवेलू तक उड़ गए जगह-जगह बिजली के तार में पेड़ गिरने से क्षेत्र के लगभग 200 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही आंधी - तूफान के चलते इंदागांव से बुडगेल टप्पा के बीच लगभग 7 किलोमीटर में लगी 33 केवी लाइन में 15 जगह फाल्ट आया इसके इसके अलावा कहीं बिजली के पोल टेढ़ा हुआ तो कहीं तार में पेड़ की टूटी डालियां लटकी रही जिससे बिजली के तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये, इस फाल्ट के चलते दोपहर से देवभोग अमलीपदर इलाके के 200 गांवों में बिजली आपूर्ति व सेवा बाधित रही देवभोग फीडर के इस लाईन को सुधारने के लिए अमलीपदर, गोहरापदर सब स्टेशन के 20 से ज्यादा कर्मचारी जुटे रहे सुधार कार्य शाम 4:00 से शुरू किया गया शाम ढलते-हाल्ट लाइन को क्लियर कर लिया गया लेकिन अन्य फाल्ट नहीं मिल सका टीम पैदल गस्ती कर फॉल्ट ढूंढने में लगी रही। सहायक अभियंता हेमंत नागवंशी ने कहा कि प्रभावित इलाके में पेट्रोलिंग टीम लगातार फाल्ट ढूढने में लगी हुई है, फाल्ट मिलते ही विद्युत आपूर्ति सेवा पुनः शुरू कर दी जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार सुधार कार्य के पश्चात रात्रि में 9 बजे के करीब विद्युत आपूर्ति सेवा पुनः शुरू की जा सकी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें