: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से मिलेगा वेतन...
Admin
Fri, May 24, 2024
रायपुर छत्तीसगढ़ । प्रदेश भर में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत संविदा कर्मियों का वेतन अब सरकार के द्वारा ही ' उत्कृष्ट शाला संचालन ' योजनांतर्गत प्रावधानित अनुदान मद से किया जाएगा। जारी आदेश अनुसार लोक शिक्षण संचनालय वेतन देगा। संचनालय ने जिला शिक्षा अधिकारीयों और सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन