BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

अवैध रेत उत्खनन और राईस मिल प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने : की चक्काजाम की घोषणा ~ राजिम SDM को दिया अल्टीमेटम.."रेत माफियाओं " में मचा हड़कंप...

Deekay Thakur

Thu, May 21, 2026

क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन व चावल मिल प्रदूषण के खिलाफ होगा चक्का जाम

राजिम/फिंगेश्वर/गरियाबंद । देवेन्द्र साहू ।फिंगेश्वर ब्लॉक अंतर्गत महानदी तट पर बसे ग्राम पितईबंद, बकली , रवाड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन और चावल मिलों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ अब क्षेत्रवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जनपद सदस्य पूजा मुकेश भारती एवं क्षेत्रवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम को ज्ञापन सौंपकर 23 मई 2026 को ग्राम पितईबंद मुख्य मार्ग में एक दिवसीय चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में बताया गया है कि महानदी क्षेत्र में लगातार अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिससे भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन बढ़ गया है। इससे सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है, पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है तथा ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में संचालित चावल मिलों से निकल रहे धुएं व प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने, भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने तथा प्रदूषण फैलाने वाली चावल मिलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि मुकेश भारती ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे को लेकर कई बार प्रशासन को आवेदन और निवेदन दिए जा चुके हैं। सुशासन तिहार में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की अनदेखी से मजबूर होकर क्षेत्रवासियों को अब चक्का जाम आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।वहीं कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि पिछले वर्ष ग्राम पितईबंद में अवैध रेत माफियाओं द्वारा पत्रकारों पर गोली चलाने जैसी गंभीर घटना सामने आई थी, बावजूद इसके अवैध उत्खनन दोबारा शुरू हो जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत माफियाओं को शासन-प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों तथा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आवेदन देने पहुंचे साथ में पूर्व सरपंच पूनम बंजारे, हसमन भारती , सोनू मिरि, गुलशन जांगड़े , टिकेश आदिल समेत अन्य लोग मुख्य रूप से मौजुद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें