BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दमौवापारा में शाला प्रवेश उत्सव के साथ न्योता भोजन का हुआ आयोजन.....

Admin

Wed, Jun 26, 2024
*शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दमौवापारा राजिम में शाला प्रवेश उत्सव एवंं न्योता भोजन का आयोजन*..... राजिम (गरियाबंद )।26 जून 2024 को शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला दमौवापारा राजिम में शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन का आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि द्वय मंगलू राम सोनकर, श्री मती नीता सोनकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति थे। अध्यक्षता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर रामेन्द्र कुमार जोशी, विशेष अतिथि विकास खण्ड श्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा फिंगेश्वर थे। कार्यक्रम में मां सरस्वती की पुजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात् नवप्रवेशी बच्चों पहिली एवं छठवीं का गुलाल लगाकर, मिठाई, खीर पुड़ी खिलाया साथ ही साथ गणवेश, पाठ्यपुस्तक का भी वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि न्योता भोजन का आयोजन यशवंत कुमार साहू प्रधान पाठक अपने जन्मदिन के अवसर पर खीर पुड़ी खिलाया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वक राजिम धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान पाठक द्वय यशवंत कुमार साहू, श्री मती सुनीता यादव, समिति के सदस्य श्री मती चंद्रिका सोनकर, श्री मती गंगा सोनकर, श्री मती सावित्री सोनकर, शिक्षक गण श्री मती रेखा शुक्ला, योगेश्वर ध्रुव भारती नामदेव नरेंद्र कुमार देवांगन, चांदनी कंसारी रम्भा ध्रुव उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें