: शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी प्रांगण में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ अयोजन......
Admin
Fri, Jun 21, 2024
शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन....
राजिम (गरियाबंद)।शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी के संयुक्त तत्वावधान में 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी प्रांगण
संकुल केंद्र _लोहरसी विकास खंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में 21 जून 2024 को शाला प्रांगण में राज्य पाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक चंद्रभूषण के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रात:7.30 बजे से 9.00 बजे तक सभी बच्चें और शिक्षक मिलकर योगाभ्यास किए सर्व प्रथम प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारान योगाभ्यास से पूर्व योगाभ्यास की बारीकियों को सहविस्तार से बताया ।प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर हमें योग कब, कहां और कैसे करना चाहिए हमारे खान पान, रहन सहन, कपड़े कैसे होने चाहिए योग अभ्यास केवल आज 21 जून को ही नहीं बल्कि प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटे अपने स्वयं के लिए करना चाहिए।योग अभ्यास करने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी भी क्षेत्र में कभी भी पराजय का मुंह नही देखना पड़ता है क्योंकि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सफलता मिलती चली जाती है ।योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है जो व्यक्ति प्रतिदिन नियमित निश्चित समय पर योगाभ्यास करता है उसके जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता चला जाता है, बौद्धिक क्षमता का विकास होता है जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक विचारों पर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।नेतृत्व कला का विकास होता है। विद्यार्थी, गृहणी, बच्चे,युवा,बुजुर्ग,गर्भवती महिला और अधिकारी कर्मचारी सभी लोगो के लिए अलग अलग योगाभ्यास निर्धारित किया गया है।शारीरिक
और मानसिक क्षमता अनुसार योगाभ्यास किया जाना चाहिए।प्राचीन भारतीय संस्कृति में योगभ्यास,प्राणायाम और ध्यान का अलग ही महत्व है।आज के योगाभ्यास को करने के बाद प्रतिदिन अपने स्कूल, घर, और पारा मोहल्ला में अकेला या समूह बनाकर योगाभ्यास जरूर करना। आज के योगा अभ्यास में प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रभूषण साहू द्वारा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित योगाभ्यास भाग एक प्राथमिक और भाग दो माध्यमिक शाला की पाठ्य पुस्तकों का उपयोग किया गया । साथ ही शिक्षक ईश्वरी प्रसाद साहू द्वारा योगाभ्यास के गतियोग के 6 आसन और प्रज्ञा योग के 16 आसन और विभिन्न प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी,भस्त्रिका,कपाल भाती, ओंकार मंत्र,गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र जप कर विस्तार पूर्वक बताया गया योगाभ्यास के पश्चात प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक टीकूराम ध्रुव क़ा जन्मदिन शिक्षक एवं बच्चों के बीच केक काटकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।आज के योगा अभ्यास प्रधान पाठक द्वय चंद्रभूषण साहू भागचंद चतुर्वेदी शिक्षक गण ईश्वरी साहू,जगमोहन साहू,शोभा देवांगन, परमेश्वर निषाद,लालजी सिन्हा ,टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद ,प्रदीप साहू,सरपंच मोहनलाल साहू,उपसरपंच आनंद साहू, सचिव झम्मन पटेल,पूर्णानंद साहू,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भूषणलाल साहू, वेदलता गोस्वामी, लक्ष्मी यादव,डुमेश्वरी साहू,भगवती साहू,गोदावरी साहू,घसनीन बाई ,लुप्ताजंलि गोस्वामी ,लोकेश्वरी साहू ,सनत साहू,वेदान्त सेन,पेशान्त साहू ,मेनका साहू ,दिव्या,ठामेश्वरी साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन