BREAKING NEWS

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

को उलझा रही भाजपा सरकार ~ रुपेश साहू

मोदी गारंटी फेल एक लाख सरकारी नौकरी के साथ सौ दिन में नियमितीकरण का वादा निकला झूठा ~ टिकेश साहू

सनानी~ क्या इनका लोकतंत्र प्रेम सिर्फ पेंशन लेने तक सीमित ~`~~

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

फिंगेश्वर -राजिम(छत्तीसगढ़)/ गिरिश,आलोक के साथ सुखचंद का हुआ जोशिला : स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

Deekay Thakur

Sat, Oct 17, 2026

फिंगेश्वर(गरियाबंद)/देवेन्द्र साहू 16 अक्टूबर माता घटारानी धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व खनिज विकास निगम अध्यक्ष दाऊ गिरीश देवांगन तथा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दाऊ आलोक चंद्राकर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा का फिंगेश्वर स्थित साईं मंदिर के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान को प्रदर्शित किया। स्वागत के पश्चात वरिष्ठ नेताओं ने माता घटारानी धाम में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए रवाना हुए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता, मजबूत संगठन और आपसी एकजुटता है। कार्यकर्ताओं का यही जोश, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में संगठन की ताकत केवल नारों से नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं से साबित होती है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की मजबूती का आधार है।

फिंगेश्वर की धरती से कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता स्पष्ट संदेश देती है कि कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय है। जब कार्यकर्ता एकजुट होकर खड़े होते हैं, तो संगठन की आवाज और बुलंद होती है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू,रामकृष्ण तिवारी,चेतन सिन्हा,डोंगर सिंग मरकाम,टिकेश साहू,कुलेश्वर साहू, सुंदर साहू,गैंदराम यादव,अशोक निर्मलकर,रूद्रेश सिंन्हा,योगेश्वरी साहू,हेमलता सिंन्हा,भुनेश्वरी बंजारे,हिमेश्वरी साहू, दुर्गा प्रसाद सिन्हा,ईश्वरी साहू रूमन यादव,रोहित साहू, शेखर साहू,देवेंद्र साहू, डोमन तारक, खेमराज सिंन्हा,शेषनारायण गुप्ता रोहित साहू,वासुदेव यादव,वासू साहू, कुलेश्वर धनकर,मानसिंग साहू,देवानंद साहू, दुष्यंत साहू,अश्विनी साहू,भोला कोसरे, युगल रात्रे, गुलशन रात्रे,वेदराम ध्रुव,कमलेश साहू,थनेश्वर बंजारे, मोहन मांडले,लेखराम साहू चिमनलाल साहू,मंथिर साहू,मनोहर साहू,मिलाप साहू,शिवम सिन्हा,राजेंद्र साहू,दौलत यादव,हिच्छा साहू,वसीम खान,खिलेश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें