BREAKING NEWS

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

को उलझा रही भाजपा सरकार ~ रुपेश साहू

मोदी गारंटी फेल एक लाख सरकारी नौकरी के साथ सौ दिन में नियमितीकरण का वादा निकला झूठा ~ टिकेश साहू

सनानी~ क्या इनका लोकतंत्र प्रेम सिर्फ पेंशन लेने तक सीमित ~`~~

जगमगाया धमतरी, अवनीत कौर को देखने उमड़ा जनसैलाब ~~

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

पॉंच महिने से शिकायतें लंबित, खफा कांग्रेस ने कलेक्टर को सात सूत्रीय : मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Deekay Thakur

Wed, Oct 14, 2026

पांच महीने से शिकायतें लंबित,राजिम एसडीएम की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन, सात दिवस में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी -रूपेश साहू

फिंगेश्वर(गरियाबंद)देवेन्द्र साहू।14 अक्टूबर 2026। राजिम अनुविभाग के अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन, सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे, शिक्षा विभाग में कथित अवैध वसूली, विद्युत विभाग की लापरवाही सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने मोर्चा खोल दिया है। इन मामलों में पिछले पांच महीनों से लगातार लिखित शिकायत एवं ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने माननीय जिलाधीश, जिला गरियाबंद को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि नगर पंचायत राजिम, फिंगेश्वर, कोपरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े अनेक गंभीर मामले प्रशासन के संज्ञान में लाए गए, लेकिन शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी की जा रही है। इससे आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है और प्रशासनिक व्यवस्था की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने बताया कि दिनांक 5 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि यदि एक महीने के भीतर लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया, तो राजिम अनुविभागीय अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अब कांग्रेस ने जिलाधीश से हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस की सात सूत्रीय प्रमुख मांगें~~~~~

1. अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर कार्रवाई: फिंगेश्वर ब्लॉक क्षेत्र में सुखा नदी सहित अन्य स्थानों पर कथित अवैध रेत उत्खनन एवं अवैध भंडारण की शिकायतों पर तत्काल जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा खनिज संपदा की लूट पर रोक लगाई जाए।

2. शासकीय धान खरीदी केंद्र में राजनीतिक कार्यक्रम की जांच: आरोप है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासकीय धान खरीदी केंद्र में पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया। कांग्रेस का कहना है कि इस संबंध में साक्ष्यों सहित ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

3. शिक्षा विभाग में कथित अवैध वसूली की जांच: फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली एवं प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

4. राजिम में तालाब एवं शासकीय भूमि की सुरक्षा: राजिम नगर में शासकीय तालाब को मिट्टी से पाटकर कथित अवैध प्लॉटिंग किए जाने के मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने तथा शासकीय भूमि एवं जलस्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

5. कोपरा नगर पंचायत की समस्याओं एवं कथित प्रशासनिक प्रताड़ना का निराकरण: कोपरा में आम नागरिकों के मकानों को तोड़े जाने, लोगों के बेघर होने तथा नगर पंचायत की अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा घेराव किया गया था। उस दौरान तहसीलदार के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई थी। कांग्रेस का आरोप है कि लगभग तीन महीने बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उल्टे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित नागरिकों को न्याय दिलाया जाए।

6. विद्युत विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई: विद्युत विभाग की लगातार मिल रही शिकायतों एवं जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस ने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

7. आम जनता के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छोटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के जायज कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं, जबकि गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें सामने आती हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सात दिवस में कार्रवाई नहीं तो होगा वृहद आंदोलन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने जिलाधीश से मांग की है कि सभी सात सूत्रीय शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर सात दिवस के भीतर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, की गई कार्रवाई की लिखित जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं को लेकर बार-बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी यदि प्रशासन मौन रहता है, तो इसे जनता की समस्याओं की अनदेखी माना जाएगा। निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर द्वारा राजिम अनुविभागीय अधिकारी की कार्यप्रणाली के विरोध में वृहद एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि प्रस्तावित आंदोलन से उत्पन्न परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पार्टी ने कहा कि जनहित, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा आम जनता को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, फिंगेश्वर ब्लॉक प्रभारी रमेश शर्मा,पूर्व जिला कांग्रेस प्रशासनिक महामंत्री विकास तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डी.के ठाकुर,अमित मिरी,केशू सिन्हा,खिलेश साहू, देवेंद्र साहू, वेदराम ध्रुव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें