BREAKING NEWS

कोपरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का हुआ पुतला दहन

मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई महानदी गंगा आरती ~ आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ...

बालोद की एसिड अटैक की घटना ने महिलाओं - छात्राओं का मनोबल तोड़ा है ~ पद्मा दुबे

आरती आरु साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम, बैठक के बाद अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण...!

सरकार नामकरण का फैसला तत्काल वापस ले ~ टिकेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत त्रिवेणी संगम पर सात पुरोहितों के वैदिक : मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई महानदी गंगा आरती ~ आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ...

महानदी तट पर गंगा आरती से गूंजा राजिम, आरु साहू की छत्तीसगढ़ी लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सेवा संकल्प अभियान के तहत त्रिवेणी संगम में भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

सात पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई महानदी गंगा आरती

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू। 09 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थित महानदी तट पर भव्य महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। नदी घाट स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ देखने को मिला। शाम को महानदी तट पर सात पुरोहितों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की। वहीं छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध युवा लोक कलाकार आरु साहू ने अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भक्तिमय छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर उपस्थित लोग झूमने लगे और पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में राजिम विधायक सहित छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूपनारायण साहू, पूर्व विधायक श्री जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर एवं आशीष शर्मा उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन, एसडीएम विशाल महाराणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की आभा से भक्तिमय हुआ महानदी तट -

कार्यक्रम के लिए महानदी तट एवं घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके बाद शाम को आयोजित गंगा आरती में सात पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ आरती संपन्न कराई। वैदिक मंत्रोच्चार, धूप और आरती की भक्ति भावना से त्रिवेणी संगम का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। महानदी के तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने आरती में सहभागिता कर धार्मिक आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने लोगों को नदियों एवं घाटों को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

आरु साहू के छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर झूमे दर्शक -

गंगा आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की युवा लोक कलाकार आरु साहू ने अपनी टीम के साथ आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके भक्तिमय छत्तीसगढ़ी लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति और भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। महानदी तट पर धार्मिक आयोजन और लोक संस्कृति का यह संगम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

स्वच्छ नदी, संरक्षित जल और समृद्ध लोक संस्कृति का संदेश -

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया। नदी घाट की साफ-सफाई से शुरू हुई इस पहल में लोगों को जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, प्लास्टिक एवं कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण से ही महानदी जैसे प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें