BREAKING NEWS

दिवस के दिन नारायणपुर में होगा विविध कार्यक्रम, मैराथन दौड़ से होगा आगाज~~~

साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर बढ़ाया उत्साह ~~~

सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन, किया SDM कार्यालय का घेराव - मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन ~

भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर ~~~

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम ~ गिरदावरी,पंजीयन,फसल बीमा और पटवारियों की समस्याओं को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

"मितानिन दिवस" पर पंचायतों में मितानिनों का हुआ सम्मान : साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर बढ़ाया उत्साह ~~~

Deekay Thakur

Mon, Nov 23, 2026

अमलीपदर(गरियाबंद)। मितानिन दिवस के अवसर पर मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत तहसील अमलीपदर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मितानिनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमलीपदर, नवापारा एवं बिरिघाट के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायतवार मितानिनों को साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मितानिन बहनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। मितानिनें ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, माताओं एवं ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक सहयोग प्रदान करती हैं। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस अवसर पर अमलीपदर की सरपंच श्रीमती हेमो बाई नागेश, बिरिघाट के सरपंच जयराम मांझी, नवापारा के सरपंच सहित ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मितानिनों का साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। वहीं मितानिनों एवं मितानिन एमटी श्रीमती पिंकी सिन्हा ने सभी सरपंचों एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मितानिन दिवस पर मिला यह सम्मान उनके कार्यों के प्रति प्रोत्साहन और उत्साह बढ़ाने वाला है।

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं मितानिनें

मितानिन केवल स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज की एक महत्वपूर्ण सेविका हैं। दिन-रात अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य करती हैं। मितानिन दिवस पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया यह सम्मान निश्चित रूप से उनके सेवा भाव और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा करने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उनके योगदान को नई पहचान देते हैं। मितानिन बहनों के सम्मान और उनके सेवा कार्यों को नमन करते हुए कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें