BREAKING NEWS

दिवस के दिन नारायणपुर में होगा विविध कार्यक्रम, मैराथन दौड़ से होगा आगाज~~~

साड़ी एवं श्रीफल भेंटकर बढ़ाया उत्साह ~~~

सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं किसानों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन, किया SDM कार्यालय का घेराव - मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन ~

भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर ~~~

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर–राजिम ~ गिरदावरी,पंजीयन,फसल बीमा और पटवारियों की समस्याओं को लेकर होगा धरना-प्रदर्शन

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

सर्व समाज की बैठक संपन्न 26 नवंबर संविधान दिवस एवं 6 दिसंबर परिनिर्वाण : दिवस के दिन नारायणपुर में होगा विविध कार्यक्रम, मैराथन दौड़ से होगा आगाज~~~

Deekay Thakur

Tue, Nov 24, 2026

सर्व समाज की बैठक संपन्न 26 नवंबर को संविधान दिवस एवं 6 दिसंबर परिनिर्वाण दिवस के दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम नारायणपुर में होगा मैराथन दौड़ का आगाज.... बीजापुर (बस्तर )।23.11.2026 को गोंडवाना भवन जिला बीजापुर में सर्व समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी समाज के समाज प्रमुखों ने हिस्सा लिया बैठक में यह तय किया गया कि 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन लोग अपने मूल अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों को याद करेंगे ।विभिन्न समाज के वक्ताओं ने कहा इसी दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था । डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में जो संविधान तैयार किया गया जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु विशेष अधिकार सुरक्षित किए गए हैं प्रत्येक मनुष्य के अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य सुरक्षित हैं ।सर्व समाज के वक्ताओं ने इस बात पर भी मंथन किया की न्यायपालिकाओं में विश्वविद्यालयों सहित देश के बहुत से उच्च संस्थानों में इन वर्गों का प्रतिनिधित्व बहुत कम है । अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग इस देश के मूल निवासी होने के बावजूद एवं उनकी आबादी 85% होने के बावजूद इन वर्गों का प्रतिनिधित्व इतना कम क्यों है इस बात पर मंथन किया गया ।साथ ही साथ स्थानीय भारतीयों में मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।इस संबंध में सर्व समाज बहुत जल्द ही शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा । फर्जी निवास प्रमाण पत्र देने वाले अधिकारियों पर भी एवं उनका सहयोग करने वालों पर भी सर्व समाज ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है भविष्य में ऐसे लोगों को समाज के द्वारा एफ आई आर दर्ज करने की बात की गई है । 6 दिसंबर 2026 को पूरा देश डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है । बस्तर संभाग में इसी दिन राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन एक बेहतर शांत बस्तर थीम की तर्ज पर नारायणपुर से भोंगापाल 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार महिला एवं पुरुष वर्ग को 50-50 हजार रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 25-25 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 15000 रुपए निर्धारित किया गया है इसके ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे यह डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर को मैराथन दौड़ के साथ सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इसमें खास्कर बस्तर संभाग के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की गई है । सर्व समाज प्रमुखों में गोंड समाज से जब्बा कामेश्वर, सन्नु हेमला, गुड्डु मोड़ियाम,परधान समाज से राकेश गिरी, तेलंगा समाज से आदि नारायण पुजारी, कँवर समाज से कमलेश पैकरा, हल्बा समाज से भोला राम अमान, मरार समाज से मनोहर गुरला, के मदनैया, गोरला रामैया, बी जी राव बोरला, मुरिया समाज से लक्षमण कड़ती, महार समाज से अजय दुर्गम, के डी झाड़ी, प्रकाश कावरे, मधु सूदन मोरला,कैलाश रामटेके, सुनील झाड़ी आदि उपस्थित थे । (प्रेस विज्ञप्ति)

विज्ञापन

जरूरी खबरें