BREAKING NEWS

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

को उलझा रही भाजपा सरकार ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

महतारी वंदन योजना की गारंटी खत्म, अपात्रता की आड़ में योजना से जुड़ी : महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

Deekay Thakur

Mon, Oct 19, 2026

गारंटी खत्म अब महतारी वंदन योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं से की जा रही वसूली -लक्ष्मी साहू

अपात्र घोषित कर की जा रही वसूली

कोपरा(गरियाबंद)देवेन्द्र साहू।19 अक्टूबर 2026। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने कहा कि महिलाओं को दी गई मोदी की गारंटी खत्म हो गई है,अब भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित कर उनके खातों में भेजी गई राशि की वसूली कर रही है।योजना से बाहर किया जा रहा है, ये महिलाओं के साथ धोखा और अन्याय है। लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं के खाता में पहली किस्त डाली तब यह महिलाएं पात्र थी क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को इन महिलाओं का वोट लेना था। भाजपा सरकार बताएं जब महिलाओं को पात्र माना उनका पंजीयन किया और ढाई साल तक हर महीने उनके खातों में राशि भेजी अब अचानक वहीं महिलाएं अपात्र कैसे हो गई? महतारी वंदन योजना की मासिक किस्त के रूप में महिलाओं को जो राशि मिली वह राशि तो सरकार ने बिजली बिल के रूप में हर महीना वसूल चुकी है। अब महिलाएं सरकार को पैसा कहां से लौटाएंगी? सरकार की गलती का खामियाजा महिलाएं एवं उनके परिवार वाले क्यों भुगते? अब रायपुर,बिलासपुर ,जगदलपुर गरियाबंद,राजनांदगांव,बस्तर सरगुजा सहित सभी जिलों के हितग्राहियों से एकमुश्त राशि वापस मांग रही है।तो क्या महिलाएं राशि लौटाने कर्ज ले या घर के बर्तन जेवर बेचे? सरकार बताएं कि गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाएं एक साथ इतनी बड़ी रकम कहां से लौटाएंगी? प्रशासन द्वारा पैसा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है? और कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जा रही है! जिससे महिलाएं मानसिक दबाव में है।

श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस यह मांग करती है कि महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं से वसूली तत्काल बंद हो और उन्हें पूर्व की तरह योजना का लाभ दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें