BREAKING NEWS

रायपुर आगमन 27 सितं.को स्वागत की तैयारियों में जुटा संगठन..

साय-साय काटा जा रहा है महिलाओं का नाम ~~ जानकी निर्मलकर

छलावे से सिंडिकेट और सरकार की तिजोरियां हुई भारी, महंगाई के साथ मुनाफाखोरी चरम पर

ब्रेकर लगा रही है।किसान खेतों में मेहनत करे या पटवारी-तहसीलदार के दफ्तरों का चक्कर काटे ~टिकेश साहू

का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,पीसीसी चीफ बैज ने किया सीधा संवाद,रूपेश साहू ने कहा मिले टिप्स से बूथ होगे और भी सशक्त

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

रक्षक या वसूली गैंग..? तत्कालीन SP सहित 4 पुलिसकर्मियों पर : लूट - डकैती का केस दर्ज....कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को किया तलब...!

Deekay Thakur

Tue, May 12, 2026

मध्यप्रदेश(ग्वालियर) न्यूज़ डेस्क । पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगने से खाकी को शर्मसार होना पड़ा और पुलिस की कार्यवाही सवालों के घेरे में है। ग्वालियर जिला न्यायालय ने बड़ा और सख्त आदेश देते हुए तत्कालीन एसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर लूट, डकैती और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सभी आरोपियों को तलब करते हुए 22 जून को पेश होने के समन भी जारी किए हैं।

विशेष न्यायाधीश एडीजे सुनील दंडोतिया की अदालत ने तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल, थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह, एसआई अजय सिंह और कांस्टेबल संतोष वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूरा मामला कथित तौर पर 30 लाख रुपए की अवैध वसूली से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने आरोप लगाया था कि उसके भाई पर दर्ज 420 के मामले में समझौता कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने पहले 5 लाख 80 हजार रुपए लिए, फिर 25 लाख रुपए और वसूले। आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी पुलिस ने फरियादी को ही "420 का मास्टरमाइंड" बताकर जेल भेज दिया।कायतकर्ता का कहना है कि उसने तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद फरवरी 2024 में जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया गया, जिस पर पिछले दो वर्षों से सुनवाई चल रही थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने थाटीपुर थाने के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे। पुलिस की ओर से जवाब दिया गया कि 3 जनवरी 2024 से पहले के फुटेज डिलीट हो चुके हैं। इस जवाब पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई और मामले को गंभीर मानते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।

@@@अब सबसे बड़ा सवाल यही है @@@

क्या कानून की रक्षा करने वाली खाकी ही कानून तोड़ने लगी है? और अगर आरोप सही हैं, तो आखिर आम जनता भरोसा किस पर करे? फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें