कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका....
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन....
राजिम (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू । प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक बस स्टैंड राजिम में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों तथा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं, सांसदों एवं छात्रों के खिलाफ की गई कथित दमनात्मक कार्रवाई का विरोध किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस सांसदों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं छात्रों द्वारा देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जा रही थी, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ बर्बर एवं दमनात्मक कार्रवाई की गई। कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए विरोध दर्ज कराया।
धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे, परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं एवं व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने, किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बिजली कटौती एवं बिजली बिलों में वृद्धि पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर,सुनील तिवारी डीके ठाकुर, विकास तिवारी, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू, डोंगर सिंह मरकाम, तेजेश यादव, मनोज सोनवानी, होरीलाल वर्मा, कमलेश यादव, सुरेश साहू, चंद्रिका प्रसाद, कुलेश्वर साहू, गिरीश रजानी, विश्वजीत ठाकुर, खेमू साहू, राजन टुडे, देवेंद्र साहू, चेतन सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ. राजेंद्र, कमल भारती, प्रहलाद गंधर्व, राजेंद्र सिंह, अनिल साहू, रोहित साहू, भुनेश्वरी बंजारे, योगेश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू, रामकुमार गोस्वामी, अशोक यादव, राजीव जैन, लाल यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, सेक्टर अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।