पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के कार्यशैली एवं कांग्रेस पार्टी विचारधारा से प्रभावित होकर लगातार युवा कार्यकर्ता पार्टी में हो रहा है शामिल
नगरी निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे श्री दीपक साहू, आनन्द सोनवानी,मोहन मांडले, बलराम भारती सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
फिंगेश्वर (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू ।
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत फिंगेश्वर मंडल के बूथ क्रमांक 68, एवं 70 में आज एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया था जिसमें जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी,ब्लॉक कांग्रेस सचिव राजऋषि टंडन बूथ प्रभारी जेठू बंजारे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री छगन रात्रे को अध्यक्ष बुथ क्रमांक 68 एवं बुथ क्रमांक 70 से भोलाराम कोसरे को चुना गया व वार्ड अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 09 मे श्री युवराज सिंन्हा,वार्ड क्रमांक 10 में मोहन मांडले, वार्ड क्रमांक 11अजय बंजारे,वार्ड क्रमांक 12 युगल रात्रे, को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही साथ 12-12 सदस्यों की बुथ एवं वार्ड कमेटी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी नवनियुक्त साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।*
उक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल के कार्यशाली से प्रभावित होकर नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी रहे दीपक साहू, वार्ड नंबर 9 निर्दलीय प्रत्याशी रहे आंनद सोनवानी, वार्ड नंबर 10 निर्दलीय प्रत्याशी मोहन मांडले, सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता किशोर मांडले बसंत श्रीवास,सुरेंद्र यादव,यमन मारकंडे,अमरदास निराला,युगल रात्रे, बलराम भारती ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने सभी को कांग्रेस गमछा पहनकर पार्टी में स्वागत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा आप सभी के नेतृत्व में बूथ एवं नगर पालिका स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा,कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जन-जन की आवाज को मजबूती प्रदान होगी।
राज ऋषि टंडन ने कहा आशा है कि आप सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी,सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी,जिला कांग्रेस महामंत्री कमल यदू,ब्लॉक कांग्रेस सचिव राजऋषि टंडन, हरिशंकर श्रीवास्तव,अनिल चंद्राकर, बुथ प्रभारी जेठू बंजारे,संतलाल खुंटे,भोला कोसरे, दीपक साहू, सुभाष साहू,संजय महेश्वरी, बंसी धृतलहरे, सोमनाथ साहू,तोशन बंजारे, अश्वनी खुंटे,अजय बंजारे, बुंदा खुंटे,मीका सोनी,लक्ष्मी साहू एवं
समस्त कार्यकता गण उपस्थित रहे