BREAKING NEWS

कांग्रेस के घर-घर स संपर्क अभियान को मिल रहा है अप्रत्याशित जन समर्थन ~~अशोक निर्मलकर

भाजपा का ओबीसी संपर्क अभियान केवल विधवा विलाप और सियासी ढकोसला है ~~ रूपेश साह

महिला नेत्री भुनेश्वरी बंजारे ने संभाला मोर्चा....

और कांग्रेस की मैदानी सक्रियता से भाजपा विधायक को झटका क्यों...?

संगम प्राथमिक शाला भेंडरी में 78 विद्यार्थीयों की उपस्तिथि में हुआ कार्यक्रम..

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

राजिम में पीसीसी चीफ दीपक बैज का हुआ : भव्य स्वागत ~ आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा पं. श्यामाचरण शुक्ल चौंक..

राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत

आतिशबाजी और जयघोष से गूंजा पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक

राजिम(गरियाबंद)। देवेन्द्र साहू । गरियाबंद प्रवास के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का शनिवार को राजिम स्थित पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा आतिशबाजी कर उत्साह का प्रदर्शन किया। पूरे चौक में कांग्रेस समर्थकों के जयघोष और जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा।स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला के सुपुत्र भवानीशंकर शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामकुमार गोस्वामी, डी.के. ठाकुर,विकास तिवारी,मनोज कंदोई,युगल पाण्डे, राजेन्द्र सूर्यवंशी,पवन सोनकर,मिडिया प्रभारी टिकेश साहू,अशोक श्रीवास्तव, कुलेश्वर साहू, गोविंद कहार,नरोत्तम ठाकुर, गोविन्द यादव, रामूराम तारक‌‌, डॉ . रमेश साहू, हेमलता सिन्हा, खेमू साहू, जानकी साहू, राजेंद्र साहू,अधिवक्ता रामनारायण साहू, लेखराम जगमोहन राजा ,साहू ,सुंदर साहू,विष्णु जांगड़े,योगेश साहू, देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, मो. शब्बीर, योगेश्वरी साहू, उमा देवी साहू, हिमेश्वरी साहू,भुवनेश्वरी बंजारे मनोज सोनवानी, मुकेश भारती, रामकुमार साहू, गैंदराम यादव, वासुदेव यादव, चेतन सिन्हा सहित राजिम एवं फिंगेश्वर ब्लॉक के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें