महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त में ती लाख से अधिक : महिलाओं का नाम काटना अन्याय, वंचित 40%महिलाओं को योजना से जोड़ने पोर्टल शीघ्र खोला जाए...
महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त में तीन लाख से अधिक महिलाओं का नाम काटना अन्याय -टिकेश साहू
फिंगेश्वर/जिला कांग्रेस सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त में तीन लाख से अधिक महिलाओं का नाम काट दिया गया। ये महिलाओं के साथ धोखा अन्याय है। योजना की पहली किस्त 70 लाख से अधिक महिलाओं को दिया गया था अब योजना में हर माह महिलाओं का नाम काटा जा रहा है योजना से पहले ही 40% महिलाएं जुड़ नहीं पायी है। योजना से जुड़े वृद्ध एवं परित्यकता पेंशनधारियों को वंदन योजना से मात्र ₹500 किस्त दिया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्रभारी टिकेश साहू ने कहा भाजपा ने सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना में सभी महिलाओं को 1000 महीना देने का वादा किया था सत्ता मिलने के बाद योजना का लाभ देने महिलाओं में भेदभाव किया जा रहा है अब योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं कांग्रेस मांग करती है 29वीं किस्त से वंचित 3 लाख से अधिक महिलाओं को तत्काल किस्त का भुगतान किया जाए महतारी वंदन योजना से वंचित 40% महिलाओं को जोड़ने पोर्टल को खोला जाए ताकि प्रदेश की सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके
विज्ञापन