BREAKING NEWS

रहा अनाज, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी ~~पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में निंदा प्रस्ताव के साथ जांच कमेटी का हुआ गठन - मिले कार्रवाई के संकेत. ..

दस हजार उपभोक्ताओं ने मीटर हटाने भरे फार्म...

कांग्रेस के घर-घर स संपर्क अभियान को मिल रहा है अप्रत्याशित जन समर्थन ~~अशोक निर्मलकर

भाजपा का ओबीसी संपर्क अभियान केवल विधवा विलाप और सियासी ढकोसला है ~~ रूपेश साह

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

अंतराष्ट्रीय योग संगम दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में : योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

राजिम (गरियाबंद)21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग संगम दिवस 2026 के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भेंडरी की सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उपसरपंच श्री ऐलूराम साहू, पालकगण भूषणलाल साहू, चित्ररेखा यादव, तारा साहू एवं यशोदा साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक टीकूराम ध्रुव एवं रेखाराम निषाद ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। ‌मुख्य अतिथि श्रीमती तुलेश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, पालकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक लालजी सिन्हा एवं प्रदीप कुमार साहू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर यूथ फॉर यूको क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे तथा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें