BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: प्राथमिक शाला भेंडरी में बच्चों को खिलाई गई फाइलेरिया और कृमि मुक्ति की दवा...

Admin

Fri, Feb 28, 2025
"राष्ट्रीय फाइलेरिया हाथी पाव एवं कृमि मुक्ति का दवाई खिलाया गया" "शिक्षकों ने पहले दवाई खाकर बच्चों को किया प्रेरित" भारत शासन स्वास्थ्य विभाग एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी फिंगेश्वर डॉ वीरेंद्र हिरौंदीया खंड प्रशिक्षक योगेश पराना बीपीएम सौरव वरमानी के कुशल मार्गदर्शन में सामुहिक दवाई सेवन फाइलेरिया हाथी पाव एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 27 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया है ।प्रथम चरण में स्कूल आंगनबाड़ी, कालेज में 27 फरवरी से 3मार्च तक बुध वार स्वयं सेवक मितानीन द्वारा दवा खिलाया जाएगा।इसी कड़ी में 27 फरवरी को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी सकुंल केंद्र लोहरसी में निवर्तमान सरपंच मोहनलाल साहू एवं शिक्षकों के उपस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संतोष कुमार वर्मा एवं मितानीन सविता ध्रुव,टोमेश्वरी साहू,सुनीता ध्रुव,ताराबाई साहू द्वारा 87 बच्चों को एवरमेटिन, डीईसी,एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाया गया। इससे पूर्व सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के सामने दवाई सेवन कर प्रेरित किया गया।संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रेरित करते कहा कि आप लोग बेझिझक होकर गोली खाये किसी प्रकार की डरने घबराने की आवश्यकता नही है।आप सबको हाथी पाव फाइलेरिया न् पाए इसलिए यह गोली खिलाया जा रहा है।फाइलेरिया होने के बाद इसका कोई इलाज सम्भव नही है।हाथी पाव रोग संक्रमित मच्छर के काटने से होता है जिसका असर तुरन्त पता नही चलता है ।इसकी जानकारी पांच दस वर्ष के बाद पता चलता है।आपके घरों में माता पिता दादा दादी छोटे भाई बहन और परिवार के लोगो को जागरूक करो किजब स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके घर मे आते हैं तो पुरे परिवार का सदस्य दवाई का सेवन करे ताकि हम सब इस गम्भीर बीमारी के संक्रमण से बच सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें