BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

रायपुर (छत्तीसगढ़) । राजपूत क्षत्रिय महासभा का सामूहिक आदर्श विवाह : महाराणा प्रताप भवन दुर्ग में हुआ संपन्न - पांच जोड़ा बंधे परिणय सूत्र में...

Deekay Thakur

Sun, Jun 8, 2025

रायपुर (छत्तीसगढ़) ।राजपूत समाज का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति दुर्ग के तत्वाधान में दिनांक 7 जून 2025 दिन शनिवार को प्रदेश स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह महाराणा प्रताप मंगल भवन शंकर नगर दुर्ग में सफलतापूर्वक एवं गरिमामई रूप से संपन्न हुआ।राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डा. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समाज को फिजूल खर्ची से बचाने, राजपूत समाज के सभी सदस्यों को आदर्श सामूहिक विवाह में ही शादी करने जागरूक करने, राजपूत समाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष किए जाते रहेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने कहा कि समाज के लोग चाहे वह आर्थिक रूप से सक्षम हो या निर्धन, सभी वर्ग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिना संकोच के बाहरी आडंबर एवं फिजूल खर्ची से बचने और विवाह में जो राशि की बचत होगी वह पुत्र पुत्री के भविष्य को बनाने में उपयोग हो सके । शंकर नगर कुर्मी भवन से पांच लोगों की बारात एक साथ निकलकर महाराणा प्रताप मंगल भवन बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए पहुंची।।‌कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ठाकुर बजरंग सिंह बैस केंद्रीय अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता उप समिति दुर्ग के अध्यक्ष ठा.नरेंद्र सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज सिंह भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक सिंह महासचिव, सत्येंद्र सिंह सहसचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव, मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव महासभा के पूर्व महासचिव विष्णु बघेल,उप समिति दुर्ग उत्तर के अध्यक्ष हरनारायण सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें