BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: धमतरी में प्रस्तावित * जल - जगार * आयोजन हेतु तैयारियां हुई पूर्ण , सुरक्षा एवं यातायात के लिए चाक - चौबंद व्यवस्था तय...

Admin

Fri, Oct 4, 2024
 

डेकेश्वर डीके ठाकुर राजिम *नहीं छीनेगा किसी का रोजगार, छोटे दुकानदारों के लिए निश्चित स्थल किया गया है निर्धारित*

*सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बेहतर करने संबंधित के सहमति से बनाई गई है व्यवस्था* धमतरी (छत्तीसगढ़  ) ।आगामी 5एवं6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जल जगार कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसे विशेष ध्यान रखकर चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। यह भी ध्यान रखा गया है कि यहां के रह वासियों के व्यापार में बाधा न हो उसे ध्यान में रखकर संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर आपसी सहमति से निर्धारित स्थल पर शिफ्ट किया गया है उनका रोजी-रोटी एवं व्यापार प्रभावित नहीं हो रहा है। आज देर शाम एक पोर्टल में प्रकाशित जिला प्रशासन द्वारा छीन ली गई.एक गरीब परिवार की रोजी रोटी समाचार प्रकाशित किया गया है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गाँधी ने तत्काल इस विषय क़ो संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार श्री सूरज बंछोर से जानकारी ली। तहसीलदार श्री बंछोर ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले जल जगार महोत्सव में देश कि कई नामचीन हस्तिया शामिल होंगी, जिनमे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। आवागमन प्रभावित ना हो और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त व्यक्ति से दुकान नवरात्री मेला पार्किंग परिसर में स्थानातरित करने का आग्रह किया गया था। जिस पर उक्त व्यक्ति ने अपनी सहमति से दुकान स्थानंतरित कि है और वह तहसीलदार स्वयं मौक़े पर उपस्थित था। आज शाम तक उसने दूकान भी लगाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त स्थल पर पूर्व में जो व्यवसाय कर रहे थे उनको किसी प्रकार का नुकसान ना हो उसे विशेष ध्यान रखते हुए नवरात्रि मेला पार्किंग परिसर में एक निश्चित स्थल निर्धारित किया गया है। जंहा एक महिला ने दुकान भी लगाना शुरू कर दिया है। तहसीलदार ने यह भी बताया कि सड़क किनारे रेहड़ी-ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव ना पड़े इसके लिए भी नवरात्रि मेला परिसर में स्थल चिन्हांकित किया गया है । साथ ही अंगारमोती माता मंदिर के पीछे उन्हें विधिवत जगह दी गई है। सभी अपना दुकानदार अपने हिसाब से अपनी दुकान संचालित कर रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार के परेशानी नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें