BREAKING NEWS

रहा अनाज, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी ~~पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में निंदा प्रस्ताव के साथ जांच कमेटी का हुआ गठन - मिले कार्रवाई के संकेत. ..

दस हजार उपभोक्ताओं ने मीटर हटाने भरे फार्म...

कांग्रेस के घर-घर स संपर्क अभियान को मिल रहा है अप्रत्याशित जन समर्थन ~~अशोक निर्मलकर

भाजपा का ओबीसी संपर्क अभियान केवल विधवा विलाप और सियासी ढकोसला है ~~ रूपेश साह

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

बागबाहरा (महासमुंद) । दो दिवसीय शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव : का शुभारंभ 28 जुलाई को....

बागबाहरा (महासमुंद) । देवेन्द्र साहू । शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को मुनगासेर (बागबाहरा) में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूज्यपाद डॉ. आनंद मतावले, (गुरुजी) संचालक गुरुसत्ता आध्यात्मिक केंद्र एवं शांति धाम साधक कल्याण वेलफेयर के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। महोत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई को गुरु पूजन के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आध्यात्मिक साधना एवं सत्संग में सहभागी बनेंगे। आयोजन स्थल पर भक्ति, साधना और गुरु महिमा से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 जुलाई को प्रातः से मंत्र दीक्षा, आध्यात्मिक प्रवचन, समस्या निवारण तथा साधकों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। डॉ. आनंद मतावले गुरुजी अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा, आत्मिक उन्नति, जीवन मूल्यों एवं आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रकाश डालेंगे तथा उपस्थित श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी करेंगे। आयोजन समिति ने प्रदेशभर के श्रद्धालुओं, साधकों एवं गुरुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुकृपा एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह किया है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं तैयारियाँ देखी जा रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें