BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: नगर पंचायत में आयरन चेयर खरीदी की आड़ में लाखों के भ्रष्टाचार की शिकायत :- जारी हुआ विभागीय जांच का आदेश....

Admin

Thu, May 30, 2024

गुरुर (बालोद) । नगर पंचायत गुरुर में आयरन चेयर की खरीदी के नाम पर 11 लख रुपए का भ्रष्टाचार किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है इसकी शिकायत संचालक नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से की गई है मामले में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग ने गुरुर नगर पंचायत के सीएमओ को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया हैं ।शिकाय़तकर्ताओं ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत गुरुर में इतने संख्या में आयरन चेयरों की आवश्यकता नही थी और न ही उपयोगिता है ,फिर भी भी 11 लाख रुपए का चेयर खरीदी सिर्फ व्यापक स्तर पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने के लिए किया गया है। इस चेयर का बाजार मूल्य 4 हजार का रेट निर्धारित है लेकिन आपने निजीगत फायदा को ध्यान में रखकर तात्कालिक सीएमओ और लेखपाल के द्वारा अपने चहेतों से सामग्री सप्लाई कराई गई है। पूर्व में भी उनके द्वारा सूर्या कंस्ट्रक्शन फर्म के माध्यम से चेयर खरीदी के नाम पर गोलमाल किया गया था जिसकी मौखिक शिकायत सीएमओ नगर पंचायत गुरुर से की गई है । खरीदे गये चेयर का मूल्य बाजार मूल्य से बहुत अधिक है उनके द्वारा शिकायत लेखपाल से मिलकर जांच करने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई । अंतत: शिकायतर्ताओं ने संचालक नगरीय प्रशासन व विकास विभाग को शिकायत कर शासन की राशि का हो रहे दुरुपयोग को रोकने व मामले से संबंधित लेखापाल वह सीएमओ से अंतर की राशि वसूली की मांग की है । **शिकायत आई है, सीएमओ से प्रतिवेदन मांगा गया है , प्रतिवेदन के आधार पर शासन को नियमानुसार कार्यवाही के लिए पत्र लिखा जायेगा**। लोकेश्वर साहू (जेडी) नगरीय प्रशासन-विकास विभाग

विज्ञापन

जरूरी खबरें