BREAKING NEWS

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिला मान्यता...शिक्षक संवर्ग का हित संवर्धन ही सर्वोच्च प्राथमिकता :- राजेश चटर्जी

*छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिला मान्यता*

*शिक्षक संवर्ग का हित संवर्धन ही सर्व प्राथमिकता -राजेश चटर्जी* राजिम (गरियाबंद) । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं यशवंत कुमार साहू विकास खण्ड अध्यक्ष फिंगेश्वर ने जानकारी दिया है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रशासकीय स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश में 1982 से संगठन के पदाधिकारियों का बोलबाला रहा है। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ फर्म्स एवं संस्थाऐं से नवीन पंजीयन के बाद से स्कूल/ट्राइबल शिक्षा विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षक संवर्गों के अधिकार का आवाज बुलंद करते रहा है। राज्य शासन के नियम अनुसार प्रतिवर्ष सदस्यों की जानकारी छत्तीसगढ़ सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के धारा-27 में पदाधिकारियों की प्रमाणित सूची तथा ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी धारा-28 प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2019 एवं 2022 को मान्यता दिया था। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में संगठन का प्रभाव है। शिक्षक संवर्ग के मुद्दों के जानकार एवं समाधान करने वाले अनुभवी पदाधिकारियों का प्रबंधन है। संगठन के सझाव अनुसार पाटन(दुर्ग) अधिवेशन में 50 % सीधी भर्ती एवं 50 % पदोन्नति के नियम को संशोधित कर वर्ष 2008(अराजपत्रित सेवा) तथा 2009(राजपत्रित सेवा) में 100 % पदोन्नति का भर्ती पदोन्नति नियम स्कूल शिक्षा विभाग ने बनाया था।जिसके कारण वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत शिक्षक रातोंरात पदोन्नत हुए थे।तत्समय शिक्षा सचिव श्री नंद कुमार अधिवेशन के मुख्य अतिथि थे। ट्राइबल विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक/कर्मचारियों का परस्पर हस्तांतरण/संविलियन का आदेश 9/2/2010 को संगठन के सुझाव अनुसार जारी शिक्षक/कर्मचारी हित में जारी हुआ था। एक विभाग एक भर्ती नियम का अवधारणा संगठन ने सुझाया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा द्वारा भर्ती पदोन्नति नियम 2019 बनाया गया था।तत्समय शिक्षा प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी थे।इसके अलावा राज्य शासन ने शिक्षक संवर्ग हित के मुद्दों पर अनेक निर्णय संगठन के सुझाव पर लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला के अध्यक्ष मिश्री लाल तारक, विकास खण्ड अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष सोहन लाल सेन,पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर,विकास खण्ड सचिव शोभाराम साहू,सुनीता यादव,अंजनी यादव,आशा ध्रुव,आर डी साहू, ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें