: बाबा भैंरो की पत्नी मां हर मैय्या की मिली प्राचीन मूर्ति :- कलेक्टर ने पुरात्तत्व विभाग को लिखा पत्र...
Admin
Fri, May 24, 2024
सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) 24 मई। सारंगढ़ के नजदीक ग्राम पंचायत गोडिहारी में बीते दो महीने पूर्व खेत जुताई के समय भूमि स्वामी को ट्रैक्टर के हल में फंसकर निकला हुआ एक पत्थर का शिला मिला था जिसे भूमिस्वामी ने खेत के मेड़ के किनारे रख दिया था। 21मई मंगलवार को जब स्थानीय ग्रामीण की नजर इस पर पड़ी, वे इसे पलटकर देखा तो यह मूर्ति नजर आया और यह खबर पूरे अंचल में आग की तरह फैल गई। मौके पर देखने वालों का ताता रहा। खबर मिलते ही कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर तहसीलदार पूनम तिवारी ने हल्के के पटवारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया।कलेक्टर साहू ने मूर्ति प्राप्ति के संबंध में पुरात्तत्व विभाग रायपुर को पत्र लिखा है ।
जनश्रुति अनुसार मूर्ति बाबा भैंरो की पत्नी मां हर मैय्या की हैं...
गांव वालों से मिली जानकारी और जनश्रुति के अनुसार प्राप्त मूर्ति बाबा भैंरो की पत्नी मां हर मैय्या की हैं, मूर्ति के दायें- बातें जो स्त्री - पुरुष दिखाई पड़ रहे हैं वे उनके सेवक है ।पुराने समय में मां हर मैय्या का स्थान या मंदिर प्राय: गांव या राज्य की सीमा पर होता था राजा द्वारा इनको बलि दी जाती थी साथ ही रानियां इनके लिए सेवा गीत गाती थी। गांव वाले मूर्ति को चुनरी ओढ़ा पूजा - पाठ में लगे हुए है ।
विज्ञापन