BREAKING NEWS

कोपरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त का हुआ पुतला दहन

मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई महानदी गंगा आरती ~ आरु साहू की लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ...

बालोद की एसिड अटैक की घटना ने महिलाओं - छात्राओं का मनोबल तोड़ा है ~ पद्मा दुबे

आरती आरु साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम, बैठक के बाद अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण...!

सरकार नामकरण का फैसला तत्काल वापस ले ~ टिकेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9अक्टू. को राजिम संगम में होगी महानदी गंगा : आरती आरु साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम, बैठक के बाद अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण...!

सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर को राजिम में होगी महानदी गंगा आरती

छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार आरु साहू की सांस्कृतिक संध्या से सजेगी शाम

तैयारियों को लेकर अधिकारियों की हुई बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण

गरियाबंद(छत्तीसगढ़)/देवेन्द्र साहू। 08 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 9 अक्टूबर 2026 को राजिम स्थित महानदी तट पर महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर आयोजन की तैयारियों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विशाल महाराणा एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री एस के बर्मन की उपस्थिति में विश्राम गृह राजिम में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि शाम 6ः30 बजे महानदी गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 7ः00 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध युवा लोक कलाकार आरु साहू अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंचीय व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, गंगा आरती स्थल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, बैरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंच, दर्शक दीर्घा, आरती स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर स्वच्छता एवं सुचारु आवागमन सहित नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार 03 अक्टूबर को स्वच्छ महानदी, सुंदर राजिम, सुरक्षित घाट के तहत जन सहभागिता के साथ वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया था। जिसमें गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं राजिम वासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागीता निभाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें