भाजपा संगठन की तीखी तल्खी..? " बैक फुट " पर "" राजिम विधायक "" : जताया खेद-हुआ संवाद लौटा पटवारी संघ फिर **सुशासन - तिहार ** मे...
भाजपा संगठन की नाराजगी से बैक फुट पर @ राजिम विधायक @जताया खेद हुआ संघ से संवाद....लौटा पटवारी संघ @ सुशासन - तिहार @ में......…
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) जिले के राजिम विधानसभा के अंतर्गत छुरा विकासखंड के पाटसिवनी में आयोजित "सुशासन तिहार" के भरे मंच से राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा राजस्व पटवारी के खिलाफ की गई अर्मायादित टिप्पणी के तेजी से वायरल हुए विडियो ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी। मामले पर भाजपा संगठन की तल्खी के साथ जनमानस और कर्मचारी संगठनों की ओर से तीखी प्रतिक्रियायें आते ही राजिम विधायक रोहित साहू को अंतत: "बैक फुट"आ सोशल मीडिया पर खेद जताते हुए कहना पड़ा कि उनका मकसद किसी अधिकारी कर्मचारी का अपमान करना नहीं था अलबत्ता जनता की समस्याओं पर त्वरित पहल और निराकरण था।विधायक की ओर से की गई इस पहल पर सुशासन तिहार के प्रदेश एवं जिला स्तर पर बहिष्कार की घोषणा करने वाले राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद का प्रतिनिधिमंडल विधायक कार्यालय पहुंचा। इस दौरान सौहार्द पूर्ण माहौल में द्विपक्षीय चर्चा उपरांत संघ ने सुशासन तिहार के जिला एवं प्रदेश स्तरीय बहिष्कार की घोषणा वापस ले कहा कई आज पटवारी सीमित संसाधनों के बीच अतिरिक्त हल्के के प्रभार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व संबंधी कार्यों की अधिकता से परेशान है ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं किसानों के कार्यों में विलंब हो जाता है। यहां चर्चा के दौरान पटवारी संघ ने अपनी समस्याओं को भी विस्तार से रखा ।इस प्रकार सार्थक संवादों के माध्यम से समूचे मामले का पटाक्षेप हो जाने के बाद संघ के बहिष्कार की घोषणा से ""सुशासन तिहार"" पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर की संभावना से चिंतित जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली, भले ही कहने को कहा जा रहा है कि मामले का पटाक्षेप हो गया लेकिन इससे भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के साथ पार्टी की भी खासी किरकिरी हुई । घटना के बाद से पार्टी के भीतर भाजपा के ""नवाचारी फार्मूले"" के तहत प्रदेश में भाजपा के निर्वाचित पहली मर्तबा बनने वाले विधायकों की कार्यशैली और असंयमित प्रदर्शनों पर पार्टी संगठन में मंथन का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में ऐसे कई विधायक है जिनकी कारगुजारियों और कार्यशैली को लेकर जनता के बीच पार्टी की फजीहत तो हुई है ही, साथ विपक्षी पार्टी को भी बैठे थे ले मुद्दा मिला है।
विज्ञापन