महतारी वंदन पोर्टल में इंकम टैक्स, नौकरी पेशा की बंदिशे हो खत्म : हर विवाहित महिला को मिले योजना का लाभ.. केवाईसी की आड़ में नामो का विलोपन हो बंद ~ योगेश्वरी साहू
महतारी वंदन पोर्टल में हर विवाहित महिला का आवेदन स्वीकार करें- योगेश्वरी साहू
कोपरा (गरियाबंद) ।देवेन्द्र साहू /महतारी वंदन पोर्टल फिर से शुरू करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश्वरी साहू ने कहा सरकार पोर्टल में सभी विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का मौका दें महतारी वंदन का पोर्टल तो सरकार को नैतिक रूप से सरकार को बंद ही नहीं करना था फिर से पोर्टल चालू कर रहे हैं तो अबकी बार हर महिलाओं को इसमें आवेदन करने की छूट देना चाहिए। हर विवाहित महिला को महतारी वंदन का लाभ मिलना चाहिए। सरकारी नौकरी,इनकम टैक्स कि जो बंदिंसे लगाई गई थी, उसको हटाया जाना चाहिए। श्रीमती योगेश्वरी साहू ने कहा कि भाजपा सरकार समर्पित नक्सलियों को मौका दे रहे है,₹1000 महीना लेने का तो फिर जो महिलाओं को चुनाव में वायदा किया था उसको क्यों वंचित कर रहे हैं? अभी महतारी वंदन में केवाईसी के नाम से लगभग 5 लाख महिलाओं का नाम काट दिया गया अभी भी 20 लाख महिलाओं का केवाईसी नहीं हो पाया है तो नए सिरे से आवेदन मांगा रहे हैं और पुराने केवाईसी के नाम से नाम काट रहे हैं वह बंद किया जाना चाहिए!
श्रीमती योगेश्वरी साहू ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था की सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा लेकिन जैसे ही सरकार बनती है वैसे ही विभिन्न तरह के नियम कानून ले आते हैं। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रही है। लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से माताजी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे।
विज्ञापन