सीएम घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता पाण्डुका में भिड़े राजिम विधायक : के काफिले से ,दिखाए काले झंडे - झुमा- झपटी के बाद किए गए गिरफ्तार -लगे विधायक मुर्दाबाद और सीएम वापस जाओ के नारे..
CM कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार
गरियाबंद (छत्तीसगढ़) -: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले पाण्डुका में फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले सैकड़ों कांग्रेसियों को पुलिस ने चारों धाम चौक पर रोककर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गरियाबंद-रायपुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी और काले कपड़े पहनकर "रोहित साहू वापस जाओ", "मुख्यमंत्री वापस जाओ" तथा सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रोहित साहू का काफिला भी कुछ समय के लिए रुक गया। वहीं कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद-बीज की समस्या, बढ़ती महंगाई और किसानों की परेशानियों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी टिकेश साहू,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रामगुलाल साहू, जिला महामंत्री चेतन सिन्हा, मुकेश भारती, खिलेश साहू, होरीलाल वर्मा, मनोज सोनवानी,विक्रम साहू,देवेंद्र साहू, खेमराज सिन्हा,दुर्गा सिन्हा, योगेश्वरी साहू, हिमेश्वरी साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, खेमू साहू, वासुदेव यादव, जगमोहन राजा, डॉ. राजेंद्र साहू, सुमंत मिरी, चिमन साहू, मोहन मांडले, दौलत यादव, सुदामा वर्मा, वासु साहू, दीपक आंडे, विक्की साहू, वसीम खान, जुबेर खान, डेविड ध्रुव, भूपेश शर्मा तथा राजेंद्र कुमार टोंडे संतू धुरू,सुरेश साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

पाण्डुका में हुए इस प्रदर्शन ने मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिले की राजनीति को गर्मा दिया है। कांग्रेस ने इसे जनहित के मुद्दों की लड़ाई बताया, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही पूर्व प्रथम पंचायत मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल तत्काल रायपुर से पिपरछेड़ी थाना पहुंचे। थाने पहुंचकर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। अचानक अमितेश शुक्ल के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अमितेश शुक्ल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को उठाना कोई अपराध नहीं है। लोकतंत्र में जनता और किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज को रोकने में लगी हुई है।थाना परिसर में अधिकारियों से चर्चा करते हुए श्री शुक्ल ने स्पष्ट रूप से कहा कि हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके खिलाफ कोई अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने प्रशासन को यह भी याद दिलाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खाद संकट गंभीर रूप ले चुका है। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंतित हैं, लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विरोध प्रदर्शनों को रोकने में अपनी ऊर्जा खर्च कर रही है। नेताओं ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अमितेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। किसानों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा यह संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाद संकट सहित किसानों की हर समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और समाधान होने तक कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
विज्ञापन