BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

फिंगेश्वर (गरियाबंद)। देवेन्द्र साहू । प्रदेश में अपराध हुआ बेलगाम : यहां महिलाएं भी असुरक्षित :- मंडल अध्यक्ष तेजेश यदु

Deekay Thakur

Wed, Apr 15, 2026

प्रदेश में अपराध बेलगाम प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित –तेजेश यदू

फिंगेश्वर/प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चितंनीय स्तर तक बढ़ गये है। भाजपा की सरकार बनने के बाद दो साल के अंदर 7146 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है।मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने कहा कि दुर्ग, बीजापुर, बालोद में अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। बीजापुर में भाजपा नेता सामूहिक दुराचार का आरोपी है। कांकेर में भाजपा का नेता पर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे, सरकार उसे बचा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने कहा कि बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुराचार के बाद पीड़िता का विडियो बनाकर प्रचारित करने का दुस्साहस आरोपियो ने किया। इसी प्रकार केशकाल में भी एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना हो गयी। इस युवती के घर में घुसकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटनाएं बताती है कि प्रदेश में महिलाएं अपने घरों अपने गांव में भी सुरक्षित नहीं है।मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है। राजधानी रायपुर तो अपराध और चाकूबाजी का केन्द्र बन गया है। अपराधी बेलगाम है और छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार बढ़ रहा है, जरा भी नैतिकता है तो गृह मंत्री स्वंय इस्तीफा दे या साय सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें