BREAKING NEWS

का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,पीसीसी चीफ बैज ने किया सीधा संवाद,रूपेश साहू ने कहा मिले टिप्स से बूथ होगे और भी सशक्त

शुभचिंतकों ने दी बधाईयां..

रहा अनाज, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी ~~पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में निंदा प्रस्ताव के साथ जांच कमेटी का हुआ गठन - मिले कार्रवाई के संकेत. ..

दस हजार उपभोक्ताओं ने मीटर हटाने भरे फार्म...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों : का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,पीसीसी चीफ बैज ने किया सीधा संवाद,रूपेश साहू ने कहा मिले टिप्स से बूथ होगे और भी सशक्त

Deekay Thakur

Tue, Sep 22, 2026

संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से किया सीधा संवाद-रूपेश साहू

फिंगेश्वर/राजिम/गरियाबंद । देवेन्द्र साहू । संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी से सीधा एवं सार्थक संवाद किया। संवाद के दौरान ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, बूथ एवं सेक्टर स्तर की गतिविधियों तथा स्थानीय स्तर पर संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों और आवश्यकताओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया। ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे तथा जमीनी स्तर पर कार्य करने के दौरान प्राप्त अनुभव प्रदेश अध्यक्ष के साथ साझा किए। श्री दीपक बैज जी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए सुझाव और मार्गदर्शन को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने क्षेत्र में बूथ, सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष साहू ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी सहित समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें